फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 पार्षदों से 22 लाख आबादी की आठ घंटे समस्या सुनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निगम की बोर्ड बैठक में 90 में से 42 पार्षदों ने शहर की 22 लाख आबादी की समस्या आठ घंटे तक नगर निगम के अफसरों को सुनाईं। कूड़ा निस्तारण, सीवर, पानी, सड़क, लाइट, जलभराव, गृहकर, आवारा कुत्ते सहित कई समस्या बताकर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि शहर की व्यवस्था संभालने में निगम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। अफसर भी संतोषजनक जवाब पार्षदों को नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक नगर निगम की बोर्ड बैठक चली। पार्षद संजय सैनी ने कहा कि निगम के निर्माण विभाग में फर्जी एफडीआर लगाकर सड़क बनवाने के ठेके दिए जा रहे हैं। पार्षद आशुतोष मलिक ने कहा कि ढाई साल में डाबका, दायमपुर और लखवाया में निगम ने एक भी नल नहीं लगाया। शहीद उमेश शर्मा के नाम से द्वार या पार्क बनाया जाए। पार्षद दीपक वर्मा ने ई-फाइल सिस्टम लागू करने और पांच-पांच अस्थायी कर्मचारी लगाकर स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का प्रस्ताव रखा। पार्षद आशीष चौधरी ने लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ होने से गांव में जहरीले पानी आने की समस्या बताकर नए नलकूप लगाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद प्रशांत कसाना ने एनएच-58 स्थित शंकरनगर में सड़क निर्माण का प्रस्ताव बताया है।
राजीव गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की बात कही। पार्षद उत्तम सैनी ने मेरठ में सभी रैपिड स्टेशन के नाम महापुरुषों के नाम से रखने का प्रस्ताव रखा। निगम की भूमि पर अवैध कब्जे होने पर सदन में पार्षदों ने नाराजगी जताई। पार्षद नूर आलम, प्रदीप वर्मा, नरेश सैनी, कीर्ति घोपला, पवन चौधरी, विक्रांत ढाका, कहकशां जिशान, प्रशांत कसाना, सुमित शर्मा, रेखा सिंह, फजल करीम, रिजवान अंसारी, अभिनव अरोड़ा, पूनम गुप्ता, राजेंद्र उपाध्याय सहित 42 पार्षदों ने शहर की समस्या निगम को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रखे गए मुख्य प्रस्ताव
- नए गृहकर पर वसूली नहीं होगी
- जीएसटी के घटाने पर धन्यवाद प्रस्ताव
- कंकरखेड़ा 17 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन कराना
- घटा हुआ नाम परिवर्तन शुल्क लागू करना
- स्ट्रीट लाइट का अनुबंध निरस्त करना
- रैपिड स्टेशन के महापुरुषों के नाम पर रखना
- गोशाला प्रकरण में समिति बनाना
- ई-फाइल और ट्रैकिंग सिस्टम लागू करना
- 20 पुलिया पर जाल लगाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें