फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के काम पर भाजपा लूट रही वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के काम पर भाजपा लूट रही वाहवाही
विज्ञापन

मेरठ। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल क्षमता और पुल निर्माण पर सपा ने सवाल उठाया है। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा है कि ये सभी काम सपा सरकार में स्वीकृत हुए और पैसा भी तभी जारी हुआ, लेकिन योगी सरकार दूसरे के काम पर अपनी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
विज्ञापन

राजपाल सिंह ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल क्षमता विस्तार का पूरा पैसा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी किया गया था और तभी से काम जारी था। इससे पहले 10 करोड़ रुपये लगाकर इस मिल को भी अखिलेश यादव ने ही चालू कराया था। गंगनहर पुल का निर्माण कर उसका उद्घाटन भी हो चुका है और उद्घाटन शिलापट भी लगे हैं, इसी प्रकार हिंडन पुल का भी इस सरकार से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन योगी सरकार अपने नये काम के बजाए सपा सरकार के पुराने कामों पर वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें