फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी को वाजपेयी ने भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

मेरठ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ आएंगे। लेकिन शुक्रवार को ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें शहर के विकास और समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र मेल द्वारा भेजते हुए इस दिशा में विचार करते हुए घोषणाएं करने की मांग की।
वाजपेयी ने भेजे पत्र में हाईकोर्ट बेंच स्थापना, गांधी आश्रम को पुनर्जीवन पैकेज, दिव्यांग विद्यालयों के लिए शिक्षक और भवन उपलब्ध कराने, आवास विभाग द्वारा भवन निर्माण संबंधित शमन उपविधि को शीघ्र जारी करने, क्षेत्रीय हवाई उड़ान से मेरठ को जोड़ने, हवाई पट्टी के आसपास के 600 किसानों की 503 एकड़ जमीन हवाई पट्टी विस्तारीकरण योजना के तहत अटकी होने के मामले का निस्तारण कराने, मेरठ मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील करने, कताई मिल का पुनर्जीवित करने, पश्चिमी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने, प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति के तहत होने वाले कामों को मेरठ में भी प्रभावी तरीके से शुरू करने, मेरठ की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका को देखते हुए सूरजकुंड पार्क में ध्वनि एवं प्रकाश का कार्यक्रम तथा भैसाली मैदान शहीद स्मारक पर क्रांति म्यूजियम स्थापित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने नौचंदी और संगम एक्सप्रेस के रोजाना होने वाले विलंब से यात्रियोें को होने वाली परेशानी की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृर्षित कराया। इसके साथ ही उन्होंने खाद्यन्न घोटाला मामले में ठोस कानूनी कार्रवाई तय कराने की मांग रखी है।
खास बात
वाजपेयी ने मेल द्वारा भेजा मेरठ के विकास और समस्याओं का मांग पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें