मेरठ। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में शनिवार को चौथा खेलकूद वार्षिक समारोह मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडिर एम. श्री कुमार व कविता श्री कुमार ने किया।
एथलेटिक्स मीट में 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर की रिले रेस हुई। सभी रेस में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों की रफ्तार ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। छोटे बच्चों के लिए रंगबिरंगे परिधानों में वॉकपास्ट हुआ। लेमन स्पून रेस, बर्थडे वॉस, ब्राइड और ब्राइडग्रूम रेस, जैली फिश रेस, मिक्की और मिन्नी, फॉक्स एंड ग्रेप्स, पैम्बिनरेस, टाइंग द बैलून, फिशरमैन रेस, टॉम एंड जैरी रेस हुई। मास पीटी और कलर ऑफ ऑरा ड्रिल की प्रस्तुति दी गई। साइकिल रेस के साथ ही मार्चपास्ट में हर सदन के छात्र ने भाग लिया। अंत में आयोजन के मुख्य अतिथि ने विजेताओं क ो पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशप पैटरिक नायर मेमोरियल ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ हाउस ओबराइम हाउस को मिली। ब्रदर बीपी वर्नाड मेमोरियल ट्रॉफी रनरअप हाउस डन हाउस को मिली। ब्रदर ए. जे ऐलोशियस मेमोरियल ट्रॉफी बेस्ट एथलीट हेड ब्वॉय उज्ज्वल पुंडीर ने जीती। प्रिंसिपल ट्रॉफी बेस्ट मार्च पास्ट के लिए ओबराइम हाउस को मिली। विशिष्ट अतिथि बारगीज डेनियल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर जैकब ने अतिथियों का आभार जताया।