फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी के एकाउंट से 54 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पावर कारपोरेशन में तैनात एक महिला कर्मचारी के एकाउंट से 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने थाने में तहरीर दी है। मामले में पुलिस के साथ साइबर सेल भी जांच में जुटी है। ठगी का आधार क्लोन एटीएम कार्ड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शताब्दीनगर निवासी अवनि पावर कारपोरेशन में काम करती हैं। शुक्रवार शाम उनके मोबाइल फोन पर एक के बाद एक कई मैसेज पहुंचे। उनके एकाउंट से किसी ने 54,294 रुपये निकाले थे। आनन-फानन अवनि ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। अवनि ने परतापुर थाने में तहरीर दी। साथ ही मामले को साइबर सेल में भी दर्ज कराया। अवनि के बताया कि उनका खाता एसबीआई परतापुर में है। दिल्ली स्थित इंडसइंड बैंक से रुपये निकाले गए। एटीएम से पहली बार 14294 रुपये की शॉपिंग की गई। इसके बाद चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें