फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंशों को चिन्हित करने का अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुला छोड़ने वाले आवारा पशुओं पर लगाया जाए जुर्माना
- एसडीएम ने दिए आदेश
सरूरपुर। गांव की सड़कों पर आवारा और खुला घूमने वाले गोवंश को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वहीं, एसडीएम ने आदेश दिए हैं कि अपने गोवंश को आवारा और खुला छोड़ने वाले पशु पालकों को चिह्नित किया जाए और उन पर जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के तीन नगर पंचायत करनावल, हर्रा और खिवाई में आवारा पशुओं को चिह्नित करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसके चलते जिलाधिकारी ने नगर निकायों के ईओ, एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के आवारा पशुओं को चिह्नित कर गो मालिक पर जुर्माना लगाएं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में लगातार बढ़ रहे निराश्रित, बेसहारा गोवंश की संख्या में कमी किया जाना आवश्यक है। नगर पंचायत हर्रा और खिवाई की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि दोनों नगर पंचायत में आवारा पशुओं को चिह्नित करने का अभियान जारी है। दोनों नगर पंचायत अब तक एक दर्जन से अधिक गोवंश चिह्नित कर चुकी है। जल्द ही सभी गोवंशों को सरधना क्षेत्र में स्थित कपसाड़ गोशाला में भेजा जाएगा। अब यदि किसी किसान या पशु पालक द्वारा पशुओं को छोड़ा जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। जिसके अंतर्गत गोशाला के गोबर व गोमूत्र से बने खाद व कीटनाशक के विक्रय गोबर से बने गमलों के विक्रय, गोबर एवं गोमूत्र आधारित जैविक कृषि एवं बागवानी आदि द्वारा भी गोवंश आश्रय स्थलों का स्वावलंबी बनाया जाएगा। कार्यवाहक बीडीओ मदनपाल मलिक का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में आवारा गोवंशों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें