मवाना। सपा की साइकिल यात्रा पांचवें दिन शुक्रवार को पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में आधा दर्जन गांवों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सचिन गुर्जर के संचालन में साइकिल यात्रा मीवा गांव से होते हुए सीना, नंगला, जयसिंहपुर, वीरनगर, गांवडी, अमरगढ़, मिर्जापुर पहुंची। यहां पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग का शोषण किया जा रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान व गन्ना सप्लाई समय से नहीं हो रही है। सचिन गुर्जर ने ग्रामीणों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। सगीर राजपूत, कंबर जैदी, अरशद, कपिल, बाबूराम, मोना, इकराम, रविपाल, मौसम, पीतम, देवेंद्र, सोमपाल, सूरत, विनय आदि मौजूद रहे।