फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पार्किंग से निगम का भरेगा खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पार्किंग शुल्क से भरेगी निगम की तिजोरी
विज्ञापन


मेरठ। महानगर में वाहन पार्किंग से नगर निगम की तिजोरी को भरने के सपने देखे जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की हुई है। शनिवार को फाइनेंशियल बिड भी खुल गयी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि सभी वाहन पार्किंग के ठेके छूटे तो निगम को सालाना करीब 40 लाख रुपया राजस्व के रूप में मिलेगा। इससे शहर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
आवेदकों की कम संख्या न बन जाए अड़ंगा
नगर निगम द्वारा वाहन पार्किंग के निकाले गए अधिकतर स्थानों के लिए ठेकों के लिए दो-दो लोगों ने ही आवेदन किए हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी ठेके की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कम से कम तीन लोगों का होना अनिवार्य है। यदि निगम की टेंडर कमेटी में शामिल अधिकारियों ने इसको आधार बनाया तो एक बार फिर से आवेदन मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पार्किंग स्थान आवेदक संख्या
कैलाशी अस्पताल कंकरखेड़ा - दो
एपेक्स टावर, मिमहेंस अस्पताल, मंगलपांडेनगर - दो
दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल- चार
सनराइज टावर के सामने वोडाफोन, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक - एक
साकेत मेरठ किडनी अस्पताल - एक
आईजी रेंज ऑफिस सिविल लाइन, डॉ. भूपेंद्र चौधरी - शून्य
सूरजकुंड पार्क - दो
पश्चिमी कचहरी का पूर्वी भाग - तीन
तिलक हॉल पुस्तकालय एवं वाचनालय- दो
मूलचंद शर्बती देवी अस्पताल - दो
कोट
- टेंडर की फाइनेंशियल बिड खुल चुकी है। अंतिम निर्णय टेंडर कमेटी लेगी। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु कराने और निगम की आय बढ़ाने के लिए वाहन पार्किंग के टेंडर निकाले गए हैं। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त


खास बातें:
40 लाख मिलेगा सालाना राजस्व यदि सभी पार्किंग ठेके छूटे तो
- जाम से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम की आय बढ़ेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें