मूल बजट की बैठक 28 और 31 को
मेरठ। नगर निगम की मूल बजट कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक के लिए महापौर ने तिथि निर्धारित कर दी है। महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि 28 मार्च को तिलक हॉल में बैठक होगी। वहीं 31 मार्च को मूल बजट बोर्ड बैठक होगी। मूल बजट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। नगरायुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पार्षदों को समय से पहले प्रस्ताव भेजे जाएं।