फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनसुनवाई में सामने आईं 30 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) की ओर से संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डिस्काॅम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में उपभोक्ता जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बिलिंग, मीटर, पीडी व नए कनेक्शन से संबंधित 30 शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन

जनसुनवाई में कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता मनुशी चोपड़ा, गुरजीत सिंह, मोहम्मद सगीर, देवेंद्र चंद्र वर्मा, पीके सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें