फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत भंडार केंद्र की आग के मामले में तीन अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद सहित सभी केंद्र
विज्ञापन

- पीवीवीएनएल के विद्युत भंडार केंद्र में लगी थी सोमवार को भीषण आग
- अधीक्षण अभियंता विद्युत भंडार मंडल को चार्जशीट देकर किया संभल ट्रांसफर
- चार सदस्यीय जांच समिति गठित, 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपेगी एमडी को
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के विद्युत भंडार केंद्र में सोमवार को लगी भीषण आग के मामले में अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, एक अधीक्षण अभियंता को चार्जशीट देकर संभल ट्रांसफर कर दिया गया। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो 48 घंटे में एमडी को रिपोर्ट सौंपेगी।
इस पूरे प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर एमडी ने विक्टोरिया पार्क स्थित विद्युत भंडार केंद्र के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता मोहित शर्मा और सहायक भंडारी सुधीर कुमार को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा विद्युत भंडार मंडल के अधीक्षण अभियंता आईपी सिंह को संभल स्थानांतरित किया गया है। एमडी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, जांच कमेटी में पीवीवीएनएल के निदेशक (वाणिज्य) ई. आईपी सिंह, महाप्रबंधक (लेखा) एचके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता (आईटी) एसएस राजवंशी और अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) निरंजन कुमार सिंह को शामिल किया गया है। दोनों गोदामों में कितनी सामग्री मौजूद थी, आग लगने की प्रमुख वजह क्या रही और अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, अग्निकांड की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अग्निकांड की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें