फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 25 हजार लूटे

Wed, 11 Mar 2026 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
जानीखुर्द। लूट की घटना का घटना का पीड़ित फोटो संवाद
विज्ञापन
गांव पूठरी में बीच रास्ते बाइक रोक तीन बदमाशों ने की वारदात, मारपीट भी की
विज्ञापन

पुलिस प्रथम दृष्टया मारपीट का मामला मान रही, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के गांव पूठरी में बुधवार दोपहर बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर 25 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहसूमा क्षेत्र निवासी अंकित मोदीनगर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। बुधवार दोपहर वह कंपनी के काम से पूठरी गांव में लोन का कलेक्शन करने आया था। अंकित ने बताया कि जब वह कलेक्शन करके गांव में दूसरी जगह जा रहा था, तभी रास्ते में दो-तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और करीब 25 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, बदमाश उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। शुरुआती जांच में मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें