फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 साल पुरानी यादें फिर हुईं ताजा, डॉक्टरों ने किया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 1999 बैच ने सिल्वर जुबली मनाई गई

देश-विदेश से शामिल होने पहुंचे चिकित्सक

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 25 साल बाद एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स फिर से मिले तो कॉलेज की यादें ताजा हो गईं। जमकर धमाल किया। फिल्मी गानों पर खूब ठुमके लगाए। चिकित्सकों को ऐसा लगा मानो फिर से कॉलेज जा रहे हों। सब कुछ याद आ गया। छात्रावास और क्लास रूम की पुरानी बातें याद कर खूब ठहाके लगाए गए। कई तो एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पाए।
मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम मंगलवार को हुए इस समारोह में मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों का अंदाज बिल्कुल जुदा था। होता भी क्यों नहीं, 25 साल पुरानी यादें जो ताजा हो रही थीं। मौका था एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 1999 बैच के सिल्वर जुबली समारोह का। सालों बाद साथ पढ़ने वाले साथी साथ थे। ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...तोड़ेंगे सब मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे’। जैसे फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। इसमें मेरठ के अलावा देश के अन्य शहरों (गाजियाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर, दिल्ली) और विदेश से भी चिकित्सक व उनके परिवार के लोग शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। समारोह में डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, डॉ. धीरज राज, डॉ. सुमित उपाध्याय और डॉ. अनुभव मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षकों को किया सम्मानित
एमबीबीएस 1999 बैच के चिकित्सकों ने अपने चिकित्सा शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा, डॉ. सुमन लता, डॉ. केके सक्सेना, डॉ. सोना कौशल गुप्ता, डॉ. अमरेश सक्सेना, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. हरिवंश चोपड़ा, डॉ. अधिप मित्रा, डॉ. राकेश कुमार ऐरन, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. एसके वाजपेयी, डॉ. एसके गर्ग, डॉ. प्रदीप भारती, डॉ. सीमा जैन, डॉ. संदीप मित्तल और डॉ. हरिवंश चोपड़ा आदि रहे।

छात्राओं ने दी प्रस्तुति
छात्रा आर्या श्रीवास्तव ने कथक से मन मोहा। नटराज स्कूल फॉर डांस की छात्राओं ने मोहे रंग दो लाल...नंद के लाल और तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं, पर नृत्य प्रस्तुति दी।

आज भी चिकित्सक करेंगे धमाल
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) 2024 के अध्यक्ष डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को परतापुर बाईपास स्थित एक होटल में रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसमें चिकित्सक धमाल मचाएंगे। इसमें दिल्ली के कुछ डांस ग्रुप भी बुलाए गए हैं। 2000 बैच के एमबीबीएस छात्रों को अगले साल के ओएसए की जिम्मेदारी के लिए मशाल दी जाएगी। साल 1981 से प्रत्येक वर्ष मेडिकल कॉलेज में यह जयंती मनाता रहा है।

देर से जांच कराने से बढ़ रहा कैंसर
यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आए डॉ. विनीत पंत ने बताया कि वह न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ हैं। यूके में कैंसर भारत के मुकाबले कम है। इसकी वजह यह है कि वहां जांच लोग जल्दी करा लेते हैं, लेकिन भारत में लोग देर से जांच कराते हैं, जिससे यह फैल रहा है। कैंसर होने के खानपान आदि कई कारण होते हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों को बेहतर करने की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ. आशीष यादव ने बताया कि वह वहां के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। ऑस्ट्रेलिया में सरकारी अस्पतालों का स्ट्रक्चर काफी मजबूत है। भारत में भी अब काफी सुधार हुआ है, हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें