फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: थाने में हनुमान चालीसा पढ़ने पर बड़ी कार्रवाई, 25 के खिलाफ मुकदमा, जानें- पूरा मामला

Wed, 02 Nov 2022 05:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

MEERUT: थाने में हनुमान चालीसा पढ़ने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना के एक मोहल्ले में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ के मामले में थाने पर धरना देने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया था। पुलिस ने बजरंगदल पदाधिकारी सहित दस नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोहल्ले में तीन दिन पहले दो सगी बहनों के साथ दूसरे वर्ग के लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता थाने पहुंचे। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर थाने पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में तीन घंटे हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामले में पुलिस कार्रवाई की है।

विहिप बजरंग दल के जिला सहमंत्री अर्जुन सिंह राणा, प्रियांक आत्रेय, हरीश सैनी, हितेश, अतुल कश्यप, प्रियांशु, शिवम, प्रदीप, सनी, अनिल सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि थाना परिसर में हंगामा करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

विज्ञापन

बहनों से छेड़छाड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने सगी बहनों से छेड़छाड़ के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आरजू पुत्र आस मौहम्मद, गुलफाम पुत्र नसरूदीन व समीर पुत्र शाहिद मोहल्ला आजादनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने दौराला थाने पर गांव निवासी विक्रांत के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले वह ट्यूशन से घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार विक्रांत अपने साथी के साथ आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। वह शोर मचाते हुए अपनी सहेली के घर में घुस गई। आरोपियों के चले जाने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। छात्रा के साथ थाने पहुंचे पिता ने आरोपी विक्रांत व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें