फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने महिला की कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली हाईवे पर कुंडा गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार बुआ-भतीजे को टक्कर मार दी। बस से कुचलने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिजनौर के कालागढ़ रोड स्थित शेरकोट निवासी फैमिदा खातून पत्नी मुस्तकीम (32) अपने भतीजे वसीम निवासी बिजनौर के साथ बाइक से लोनी रिश्तेदारी में जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब वे परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुआ भतीजे सड़क पर गिर गए। रोडवेज बस ने फैमिदा को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने घायल वसीम को अस्पताल भिजवाया और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। वसीम ने फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शाम को परिजन भी थाने पहुुंच गए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें