फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मखदूम शाह विलायत का सालाना उर्स सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 800 वर्ष पुरानी सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक माने जाने वाली प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम शाह विलायत का 734वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। पुरानी मोहनपुरी स्थित हजरत शाह विलायत की दरगाह शरीफ पर उर्स के आयोजन में हर वर्ग के लोग उमड़े और मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मखदूम शाह विलायत की दरगाह में सुबह से शाम तक हाजिरी के लिए अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। उर्स मुबारक का आगाज कुरानख्वानी के साथ हुआ। इसके बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पर जोर दिया गया। दोपहर के बाद सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी, हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा और जन शक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन वर्मा अपने समर्थकों के साथ उर्स में शामिल हुए। उन्होंने मजार शरीफ पर चादर एवं गुलपोशी की। इस अवसर पर अतिथियों की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत किया गया। अकीदतमंदों की ओर से लंगर तकसीम किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट उमा शंकर, सैय्यद एजाज हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। उर्स के समापन अवसर पर सभी ने आपसी भाईचारा, मुल्क, तरक्की के लिए दुआ मांगी। लोकेश चंद्रा, नौशाद अली, आबिद हुसैन, मास्टर नवेद, शिवम, सलीम कस्सार, गय्यूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें