फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकवाद के खिलाफ फूटा गुस्सा, विभिन्न संगठनों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों को विभिन्न संगठन एवं कॉलेजों में श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त संगठन के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर जगह-जगह पुतले फूंके।
विज्ञापन

रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने हमले में घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार स्वार्थ छोड़कर पाकिस्तान की सीमा समाप्त कर दे। इदरीश, प्रमोद, इसरार, रामेश्वरी, किरतमल, ताहिर, यूसुफ, शाहिद, कृष्णा कुमारी, महीपाल आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में तहसील चौराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदू जागरण मंच का हर कार्यकर्ता पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। बिजेंद्र सिंह, बबीता गुप्ता, मनीष शर्मा, हेमंत, राजन शर्मा, बलराज, आनंद, मोनू, चीनू, राजकुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमल खटीक ने कहा कि यह घटना देश को झकझोर देने वाली है। आतंकी हमला और सैनिकों की शहादत पर राजनीति न करके एक होकर इसके खिलाफ खड़ा हो जाएं। दीपक धमीजा, सौरभ शर्मा, गौरव राणा, अजित शर्मा, आदित्य, आशीष, हिमांशु जैन, आशु त्यागी, आदेश, अमित, मंथन, सुरेंद्र, प्रशांत आदि मौजूद रहे। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक संजीव शर्मा के नेतृत्व में गांव राफन में शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सुनील राजवंशी, सूरजपाल, जॉनी, विपिन, सोराज, वेदवीर, किरणपाल, कपिल, जगवीर आदि मौजूद रहे। नगर कांग्रेस कमेटी ई के नगराध्यक्ष मौ. इलयास कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया, अफजाल अहमद, शाहनवाज कुरैशी, रामकिशन, नसीम, मंजीत, विनोद, पूनम शर्मा, अहसान, महीपाल, परवेज, गाजू मलिक, नूर मोहम्मद, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे। नगर पालिका वाटिका में छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया, शुभम धामा, शैंकी चौधरी, राजवंशी, दीपक, शातनू, मन्नू, अर्जुन, रोबिन, सागर, अवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें