फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर । नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से बड़ी मंडी में सम्राट अशोक की लॉट और उसके स्थल का सौंदर्य करण कराने से पहले अशोक की लॉट के आसपास पालिका की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को साफ कराने की मांग की है। कहा कि जब तक अतिक्रमण साफ न हो। तो वहां पर सौंदर्य करण कराने का उद्देश्य पूरा नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

नगर के विवेेक कुमार, शाहिद , दिलशाद, भूदेव, शमीम, अंकुर , रिहान ने कहा कि बड़ी मंडी में पालिका की ओर से अशोक की लॉट के सौंदर्य करण कराने का प्रस्ताव बेहतर है। अशोक की लॉट का सौंदर्य करण जरूर होना चाहिए, लेकिन पालिका को ऐसा करने से पहने अभियान चलाकर अशोक की लॉट के इर्दगिर्द हो रहे अतिक्रमण को पूरी तरह से निष्पक्ष तौर पर साफ कराना चाहिए। नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से बड़ी मंडी में हो रहे अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए जल्द अभियान शुरू कराने की मांग की है। उधर, ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पालिका की ओर से जल्द ही अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें