चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और कॉलेजों में यूजी प्रोफेशनल कोर्सों और एमए, एमएससी, एमकॉम के रजिस्ट्रेशन शनिवार को बंद हो गए। वहीं यूजी प्रोफेशनल कोर्सों में करीब 33 हजार और पीजी में 37 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यूजी प्रोफेशनल कोर्सों की पहली मेरिट दो जुलाई को आएगी। इसके प्रवेश दो से पांच जुलाई तक होंगे। एमए, एमएससी, एमकॉम और एमएससी एजी की प्रथम मेरिट तीन जुलाई को आएगी। इसके प्रवेश सात जुलाई तक होंगे। दूसरी मेेरिट नौ जुलाई को आएगी और इसके प्रवेश 12 तक होंगे।
यूजी प्रोफेशनल कोर्सों में बात करें तो बीए-बीएड में 1159 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा बीबीए में 8345, बीबीए कैंपस में 133, बीसीए में 9556, बीकॉम ऑनर्स कैंपस में 303, बीएलएड में 2024, बीएफए में 345, बीजेएमसी में 471, बीलिब में 415, बीएमएलटी में 208, बीपीईएस में 772, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 2235, बीएससी फिजिकल एजुकेशन में 764, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी में 247, बीएससी माइक्रोबायलॉजी में 376, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में 1598, बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स में 400, बीएससी होम साइंस में 2511 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
पीजी में ये है स्थिति
एमए में 14593, एमए कैंपस में 237, पांच वर्षीय एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 13, एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट में 23, एमबीई में 04, एमकॉम में 7105, एमएफए में 52, एमआईबी में 68, एमलिब में 32, एमपीए में 14, एमपीटी में 130, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 243, एमएससी होम साइंस क्लॉथिंग एंड टैक्सटाइल में 72, एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रिशन 348, एमएससी 10782, एमएससी कैंपस सीबीएस 482, एमएससी एजी 3064, एमएससी बायो केमेस्ट्री 56, एमएससी कंप्यूटर साइंस 160, मास्टर इन सोशल वर्क में 66 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
एलएलबी और प्रोफेशनल पीजी में रजिस्ट्रेशन जारी
एलएलबी और प्रोफेशनल पीजी में रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। एलएलबी में आधे कॉलेज बीसीआई का लेटर नहीं मिलने की वजह से अभी तक पोर्टल पर नहीं हैं। ऐसे में इनके रजिस्ट्रेशन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अभी तक की बात करें तो बीए-एलएलबी में 4994 और तीन वर्षीय एलएलबी में 14711 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।