फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को लूटकर हिल स्टेशन निकल जाते थे लुटेरे  

Sun, 01 Jul 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरधना के ऐसे गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो घरों में चोरी करने और लोगों को लूटने के बाद मस्ती करने हिल स्टेशन निकल जाता था। पुलिस इनकी तलाश करना बंद कर देती थी तो ये बदमाश फिर लौटकर क्राइम करते थे। सरगना समेत गैंग के छह लुटेरे धरे गए हैं। 
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार और एएसपी सतपाल सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सरधना के प्रभातनगर में विगत 13 जून को ट्रांसपोर्टर राजेश पालीवाल का बंद घर खंगाल लिया गया था। चोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक, नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी ले गए थे। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ सरधना संतोष सिंह ने सरधना पुलिस के साथ घेराबंदी कर पांच बदमाश दबोच लिए। जिनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए। शनिवार देर रात पुलिस ने गैंग के सरगना को भी दबोच लिया।

ये हुए गिरफ्तार
शाहनवाज, फुरकान, शाकिब, अनीस, इरशाद और परवेज सभी निवासी मोहल्ला किलाखेवान थाना सरधना। 

ये हुआ बरामद
62 सौ रुपये, चोरी की गई लाइसेंसी दोनाली बंदूक, दो तमंचे, कटर, सोने व चांदी की ज्वैलरी।

बंद घर देखा तो खंगाला
एसपी देहात के अनुसार फुरकान ने बताया कि उन्होंने सरधना नहर पर एक माह पहले तमंचे के बल पर बाइक से जा रहे दंपति से नकदी और ज्वैलरी लूटी थी। चोरी करने के लिए वह बंद घरों को निशाना बनाते थे। दिन में रेकी करते थे कि क ौन से मकान बंद हैं। बाद में रात में उनके ताले तोड़कर घुस जाते थे। बीस दिनों में यह गिरोह कई घरों के ताले तोड़कर चोरी कर चुका है। 
विज्ञापन


14 मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार फुरकान इस गैंग का मास्टर माइंड है जबकि सरगना शाहनवाज है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर लूट और चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी या लूट की वारदात के बाद ये आरोपी पैसों का बंटवारा करने और उसे ठिकाने लगाने के लिए हरिद्वार, देहरादून और मसूरी निकल जाते थे। वहां से लौटकर फिर अपराध करना शुरू कर देते थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें