फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिरह से पहले रची जा रही हत्या की साजिश’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जिरह से पहले रची जा रही हत्या की साजिश’
विज्ञापन

सरूरपुर/मेरठ। बहुचर्चित चेतन हत्याकांड में न्याय की आस लगाए बैठे मितन ने वीडियो वायरल कर खुद की जान का खतरा बताया है। मितन का कहना है कि कोर्ट में जिरह से पहले उसको कुछ लोग मारने की योजना बना रहे हैं। इससे एक बार फिर उसका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। उधर, थानाध्यक्ष सरूरपुर ने ऐसी किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।
13 जुलाई, 2016 को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव निवासी चेतन (26) की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सुमित जाट, उसके भाई सुजीत और अशोक, संजय, प्रकाश नामजद थे। चेतन की हत्या में उसकी मां सावित्री और दोनों भाई मितन और रवि गवाह बने। लेकिन तभी हत्यारोपियों ने 3 फरवरी, 2018 को सावित्री की भी हत्या कर दी। पैरोकारी करने के लिए बहनोई बबलू निवासी झिटकरी सामने आया तो हत्यारोपियों ने उसे भी मौत की नींद सुला दिया। तब से मितन व उसकी बहन का परिवार दहशत में जीने को मजबूर हैं। पुलिस ने दोनों ही परिवारों को पुलिस सुरक्षा दी है। बावजूद इसके मितन को जान का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मितन ने वीडियो वायरल करते हुए खुद की जान का खतरा बताया। वीडियो में एक व्यक्ति दिखाया गया है जो मितन के घर में घुसा है। मितन ने उसकी पहचान एक हत्यारोपी के पिता के रूप में की। उसे देख परिवार में दहशत फैल गई। मितन ने पूरी वीडियो पुलिस अफसरों को भेजकर शिकायत की। मितन का आरोप है कि हत्याकांड में समझौता का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उसका परिवार न्याय की आस लेकर दहशत में जीने को मजबूर है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है और पूरा परिवार एक वक्त खाना खाकर समयबिता रहा है। दहशत के चलते दोनों परिवार घर में कैद रहने को मजबूर हैं। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मितन पर हमले जैसा कोई मामला नहीं है। एक हत्यारोपी का पिता मितन के रास्ते से कई बार गुजरा। इससे मितन दहशत में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें