युवक ने कमरा बंद कर फांसी लगाई
परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला गंधार दरवाजा में एक युवक कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे से फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरा। हालांकि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर शव का अतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम चितवानाशेरपुर निवासी राहुल पुत्र राकेश कई वर्षों से नगर के मोहल्ला गंधार दरवाजा में छोटे भाई कन्नू, बहन राखी व भांजा शिरिश के साथ किराए के मकान पर रहता है। उसका छोटा भाई बीस वर्षीय कन्नू मुजफ्फरनगर के कस्बा मंसूरपुर में हलवाई का काम करता था। कन्नू रविवार रात यहां आया था। सोमवार दोपहर कन्नू ने मकान के ऊपर बने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। स्कूल से आए भांजे शिरिश ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। कमरा बंद होने पर परिजनों ने पड़ोसियों को जानकारी दी। जिस पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कन्नू पंखे के कुंदे में रस्सी से लटका मिला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। हालांकि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस पर पुलिस पंचनामा भरकर लौट गई। वहीं, परिजनों ने शव का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कन्नू अविवाहित था। वहीं, थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि एसएसआई इंतजार अली को भेजा था। परिजनों ने आग्रह पर शव उनको सौंप दिया। हालांकि उन्होंने मौत की वजह स्पष्ट नहीं बताई है।