फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन, दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन, दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब सीटी स्कैन कराने के लिए मेडिकल या निजी पैथोलॉजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। अब मरीजों को यह सुविधा जिला अस्पताल में ही निशुल्क मिल जाएगी। सोमवार से यहां नया सीटी स्कैन सेंटर शुरू हो गया है। इसमें करीब दो करोड़ रुपये कीमत की मशीन लगाई गई है। नसरीन नामक महिला का पहला सीटी स्कैन हुआ है। शासन के निर्देश पर इस व्यवस्था के तहत निजी सीटी स्कैन सेेंटर को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत जिला अस्पताल से जोड़ा गया है।
अभी तक जिला अस्पताल में पुरानी सीटी स्कैन मशीन लगी हुई थी, जिससे सीटी स्कैन कराने पर 500 रुपये शुल्क लिया जाता था। यह मशीन भी पिछले तीन माह से ठप पड़ी थी। जिस कारण जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे या फिर निजी सेंटर पर जांच कराने जाना पड़ता था। निजी सेंटर पर सीटी स्कैन के लिए औसतन 1200 से 1500 रुपये तक का खर्च आता है। इससे मरीजों को परेशानी होती थी। लेकिन अब अस्पताल में लगी इस मशीन से मरीजों के पूरे शरीर का सीटी स्कैन हो सकेगा। इसके लिए यहां दो टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय की तैनाती गई है।
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम छह बजे तक होंगे सीटी स्कैन
अस्पताल में सुबह 8 बजे से लेकर 6 बजे तक सीटी स्कैन जांच की जाएंगी। यह जांच करीब दो से तीन मिनट में हो जाएगी। लेकिन उसकी रिपोर्ट में करीब दो घंटे का समय लगेगा। रिपोर्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे की कार्य अवधि में ही दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे सुविधा दी जाएगी।

गरीबों को होगा फायदा
जिला अस्पताल में पीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन सेंटर तैयार किया गया है। यहां मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन कराया जाएगा। इससे जिले के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब मरीजों को काफी फायदा होगा। - डॉ. पीके बंसल, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन

यह है सीटी स्कैन
यह एक्सरे का एक रूप होता है, जिसे कम्यूटराइज एक्सीयल टोमोग्राफी भी कहा जाता है। यह शरीर के अंगों के चित्र को दिखाता है।
आचार संहिता की वजह से नहीं हुआ उद्घाटन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण इस सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन नहीं कराया गया है। सीधे व्यवस्था शुरू की गई है। अगर यह व्यवस्था आचार संहिता लागू होने से पहले होती तो इसका विधिवत उद्घाटन कराया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें