फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की तो हो सकती है एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल की तो हो सकती है एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नकल करते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। साथ ही कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक को भी आरोपी बनाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही गाइड लाइन जारी होने वाली है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार ज्यादा सख्ती होने वाली है। इसी उद्देश्य से इस बार परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बनाए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं या लगाए जा रहे हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी 2018 से प्रस्तावित हैं। परीक्षा की व्यवस्था को लेकर दिसंबर के आखिरी सप्ताह या फिर जनवरी 2018 में विभाग को दिशा-निर्देश जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा से पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों को भी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि अभी नए आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन इतना साफ है कि परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों की अच्छी तरह से तलाशी होगी, अगर परीक्षा कक्ष में कोई नकल करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सामूहिक नकल पर डिबार की श्रेणी में रहेगा परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र पर किसी और को विद्यार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने, बाहर के व्यक्तियों की मदद से नकल या फिर परीक्षा कक्ष का माहौल खराब करने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचल दस्ते को परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी नकल करता मिला तो कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। सामूहिक नकल या बाहरी व्यक्तियों द्वारा नकल में मदद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऐसे परीक्षा केंद्र को डिबार की श्रेणी में रखा जा सकता है।

खास बात
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने केलिए शासन सख्त
कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक को भी बनाया जाएगा आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें