फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय का मंच हुआ तैयार, अब है स्वयं सेवकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा हुआ इंतजार, राष्ट्रोदय का मंच हुआ तैयार
विज्ञापन


मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 93 साल के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा स्वयं सेवक समागम 25 फरवरी को होगा। क्रांतिधरा पर इतिहास रचने वाले इस विशाल कार्यक्रम का मंच बहुत ही भव्य बनाया गया है। कई दिन से मंच के पूरा होने का इंतजार शुक्रवार शाम पूरा हो गया। मंच के आगे का रथ तो बुधवार को ही लग गया था, लेकिन बैक ड्राप का इंतजार था, जो शुक्रवार शाम लगा दिया गया।
राष्ट्रोदय का मंच 182 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा बनाया गया है। जबकि इस मंच का जो बैक ड्राप है वह 92 फीट ऊंचा है। 35 फीट ऊंचे मंच से सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। इसके साथ ही मंच पर जाने के लिए सीढ़ियां भी तैयार की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ मंच के आगे की तरफ जहां 35 फीट ऊंचा और करीब 125 फीट लंबा चार घोड़ों की आकृति का रथ भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्योदय की आकृति का बैक ड्राप
मंच के पीछे जो 92 फीट का बैक ड्राप लगाया गया है, वह सूर्योदय की आकृति का है। इस बैक ड्राप पर बीच में भारत माता का विशाल चित्र है। जबकि भारत माता के चित्र के एक तरफ आरएसएस के संस्थापक डा. केशवराव हेडे़गवार और दूसरी तरफ संघ के दूसरे सरसंघ चालक और गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध माधवराव गोवलकर का चित्र बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें