फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मेरठ की सीमा में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मेरठ की सीमा में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

मेरठ। 25 फरवरी को जागृति विहार विस्तार योजना में आयोजित होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम को डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के मुताबिक 24 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 25 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक मेरठ की सीमा में भारी वाहन नहीं घुसेंगे। उन्हें जिले की बाहरी बार्डर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं 25 फरवरी की तड़के पांच बजे से देर रात्रि 12 बजे तक रोडवेज बसों का भी डायवर्जन रहेगा।

मेरठ में यहां से नहीं घुसेंगे भारी वाहन
सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे दादरी से मेरठ की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को मुजफ्फरनगर व सहारनपुर द्वारा अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शामली से आने वाले भारी वाहन मेरठ-सरधना रोड से मेरठ की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को जनपद शामली द्वारा डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बागपत, बड़ौत की तरफ से आने वाले भारी वाहन खिवाई रोहटा रोड व जानी रोड से मेरठ की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को जनपद शामली द्वारा डायवर्ट कर दिया जाएगा।
दिल्ली, गौतमबुद्घनगर व गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे मोहिउद्दीनपुर से मेरठ की सीमा में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को गौतमबुद्घनगर व गाजियाबाद द्वारा डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बुलंदशहर व हापुड़ से आने वाले भारी वाहन खरखौदा, पिलखुवा व गढ़ रोड से मेरठ की सीमा में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को जनपद बुलंदशहर व हापुड़ द्वारा अपने जिलों से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
अमरोहा, संभल व मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन गढ़ रोड से मेरठ की सीमा में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को जनपद हापुड़ द्वारा गढ़ से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बिजनौर से आने वाले भारी वाहन हस्तिनापुर बॉर्डर से मेरठ की सीमा में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को बिजनौर द्वारा अपने जिले से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

रोडवेज बसों की ये होगी व्यवस्था
दिल्ली, गाजियाबाद से भैसाली बस अड्डे को आने वाली रोडवेज की बसें परतापुर तिराहे से बागपत फ्लाईओवर से एचआरएस चौक बागपत अड्डे से भैसाली पर आ सकेंगी।
भैसाली बस अड्डे से दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज की बसे जली कोठी चौराहे से दाहिनी ओर मुड़कर रोहटा रोड फ्लाईओवर के नीचे से परतापुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाना है। वे मोदीपुरम फ्लाईओवर से परतापुर तिराहे से जा सकेंगी। इन बसों को शहर में नहीं घुसने दिया जाएगा।
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वालीं रोडवेज की बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की ओर जाना है वे परतापुर तिराहे से मोदीपुरम फ्लाईओवर के रास्ते जा सकेंगी।
बुलंदशहर की ओर से आने वालीं रोडवेज की बसें स्याना, गढ़, आसफाबाद, मिश्रीपुर, किला परीक्षितगढ़, जेलचुंगी से सोहराब गेट आएंगी।
सोहराब गेट डिपो से मुरादाबाद व रामपुर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें गांधी आश्रम चौराहे से जेलचुंगी, किला परीक्षितगढ़, आसफाबाद, मिश्रीपुर, गढ़ होते हुए जा सकेंगी।

नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें
राष्ट्रोदय कार्यक्रम में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर जिले से करीब तीन लाख से अधिक कार्यकर्ता जागृति विहार स्थित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। शुक्र वार को पुलिस और इन सभी जिलों के रोडवेज अफसरों के साथ एक वार्ता हुई। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि रोडवेज बस जाम में फंस गई तो मुश्किलें बढ़ेंगी। ऐसे में 25 फरवरी की तड़के पांच बजे से दस बजे और शाम चार बजे से रात्रि नौ बजे तक रोडवेज बस नहीं चलेंगी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दस घंटों में रोडवेज की बसें इमरजेंसी में ही चलेंगी।


मेरठ से इन रूटों से भेजे जाएंगे भारी वाहन
मुजफ्फरनगर से दौराला, परतापुर होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को दौराला से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना, किठौर से हापुड़ की तरफ जा सकेंगे।
शामली की ओर से परतापुर होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को नानू पुल शामली रोड से सरधना की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन नानू नहर पुल से सरधना, दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना, किठौर से हापुड़ होते हुए या नानू नहर पुल से जानी, मुरादनगर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
बागपत, बड़ौत से दिल्ली, अलीगढ़, मुरादाबाद या हापुड़ को जाने वाले भारी वाहनों को जानी नहर पुल से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो मुरादनगर नहर पटरी से नानू नहर पुल से सरधना, दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगे।
हापुड़, गढ़ से मुजफ्फरनगर, बागपत या बागपत की ओर जाने वाले भारी वाहनों को खरखौदा, किठौर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे वाहन किठौर, मवाना, मसूरी, लावड़ से दौराला होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जो एनएच-58 होते हुए मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर को जायेंगे, वे मोहिउद्ीनपुर- खरखौदा मोड़ से होते हुए आने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

बिजनौर, मवाना की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़, बागपत या दिल्ली की ओर जाना है। ऐसे वाहनों को मसूरी गांव के तिराहे से दौराला की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह वाहन मवाना, दौराला, सरधना, नानू नहर पुल से नहर पटरी के रास्ते से जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें