फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 कॉलेजों की टीम एथलेटिक्स में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स मीट शुरू, 107 टीमें दिखाएंगी दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ कॉलेज के भामाशाह पार्क बृहस्पतिवार को सीसीएसयू की सत्र 2017-18 की एथलेटिक्स मीट का आगाज हुआ। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए सहायक नहीं है, बल्कि एकेडमिक उपलब्धि में भी मदद करता है।
मेरठ कॉलेज की टीम ने मार्च पास्ट के बाद टार्च रिले का आयोजन किया। 107 कॉलेजों से टीम, उनके कोच और मैनेजर का आयोजक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार ने स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. जीएस रूहल, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. राधेश्याम, डॉ. कपिल सिवाच, डॉ. पीएस उज्ज्वल, डॉ. भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन एमएमएच की टीम का जलवा
तीन दिवसीय मीट में पहला दिन एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के खिलाड़ियों के नाम रहा। कॉलेज के खिलाड़ियों में हाई जंप में साकिब ने 200 मीटर रेस में रोहित, 200 मीटर रेस में स्वाति और हाई जंप में रितु ने पहला स्थान हासिल किया। 10 हजार मीटर रेस में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी, डिस्कस थ्रो में मेरठ कॉलेज की भारती, 800 मीटर रेस में एमएल एंड जेएनके श्री की रजनी ने पहला स्थान हासिल किया। लांग जंप में एसजीपीजी सरूरपुर की रेनू, 800 मीटर रेस में एनआरईसी खुर्जा के किशन सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 10 हजार मीटर रेस में जेवीसी बड़ौत के मोहित, लांग जंप में एसएसवी हापुड़ के कार्तिक त्यागी पहले स्थान पर रहे।
खास बात
मेरठ कॉलेज के भामाशाह पार्क में एथलेटिक मीट शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें