फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 की उम्र में हत्या, 34 की उम्र में गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। 17 साल की उम्र में किसान की अपहरण के बाद हत्या करने वाला आरोपी 34 साल की उम्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के एक साथी को कोर्ट से इसी केस में दस साल की सजा हो चुकी है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने शॉप्रिक्स मॉल के सामने 17 साल से फरार चल रहे दिनेश पुत्र विजय निवासी खट्टा थाना चांदीनगर जनपद बागपत, हाल पता मुर्गी फार्म थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश रोशनपुर डोरली में भी अपने परिवार के साथ रह चुका है। प्रेम पुत्र मंगल निवासी महरौली थाना परतापुर ने तीन अक्तूबर 2002 को केस दर्ज कराया था कि उसके भाई विजय कुमार का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में कोर्ट से दस साल की सजा हुई। दूसरे आरोपी दिनेश के घर की 2003 में कुर्की की गई। 2009 में उस पर ढाई हजार का इनाम रखा गया। बाद में 25 हजार का इनाम कर दिया गया। इस मामले का तीसरा हत्यारोपी अनुज फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदलकर कर ली शादी
दिनेश ने बताया कि हत्या के बाद वह हरिद्वार में जाकर छह माह तक रहा। उसके बाद गढ़ रोड पर मुर्गीफार्म के पास एक ढाबा खोल लिया। नाम बदलकर उसने एक युवती से शादी कर ली। दिनेश ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें