फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के साथ ट्रांसपोर्टर एसएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस्पोर्टरों को हो रहा है नुकसान
विज्ञापन

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी एसएसपी से उनके आवास पर मिले। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि दिन में भारी वाहन बंद होने से ट्रांसपोर्टरों को परेशानी हो रही है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जो नो एंट्री के समय भारी वाहनों पर रोक लगाई है, उससे ट्रांसपोर्टरों का नुकसान हो रहा है। गढ़ रोड, मवाना रोड और हापुड़ रोड पर शहर में ट्रकों की एंट्री नहीं होने दी जा रही है। दिन में 13 घंटे तक ट्रकों को सड़क पर खड़ा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भारी वाहनों से जाम नहीं लगता, जाम के लिए अन्य वाहन भी जिम्मेदार हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि रास्तों में क्लीनर और ड्राइवरों के लिए खाना खाने की व्यवस्था नहीं है। कहीं पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। अन्य सुविधा भी नहीं है, जिससे चालक ट्रकों को दिन में शहर से बाहर खड़ा कर सकें। स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। ट्रकों की लूट की घटना भी बढ़ जाएंगी। जहां भी नो एंट्री के प्वाइंट बनाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है वहां कैमरे लगवाए जाएं। जिससे ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली न कर सके। गौरव शर्मा ने कहा कि अब वह मुख्यमंत्री का विरोध नहीं करेंगे और उनका स्वागत करेंगे। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पुलिस को ट्रांसपोर्टरों की समस्या देखकर समाधान निकालना चाहिए। इस दौरान विपुल सिंघल, दीपक गांधी, राजू रहलन, पंकज अनेजा, सुरेंद्र शर्मा, देवीचरण सेन, शिवम विनायक, रोहित कपूर, राकेश विज, राज शर्मा, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, प्रवीन चिन्योटी और अन्य रहे।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुधरी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। भारी वाहनों से शहर में जाम लगता था। ट्रैफिक पुलिस ने नवीन मंडी और टीपीनगर तक भारी वाहनों को छूट दी है। आठ जनवरी को भारी वाहनों को लेकर एसपी ट्रैफिक को मीटिंग भी करनी है। ट्रांसपोर्टरों से सुझाव के बिंदु भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन


भारी वाहनों की नो एंट्री बिल्कुल सही
एसएसपी आवास पर जिस समय ट्रांसपोर्टर और व्यापारी नेता एसएसपी से मिलने पहुंचे। उस समय वहां भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर भी बैठे थे। विधायक का कहना है कि मैं किसी काम से एसएसपी से मिलने गया था। तभी वहां पर ट्रांसपोर्टर भी संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के साथ आ गए। उनकी वार्ता के दौरान मैं एसएसपी कार्यालय में मौजूद रहा और एसएसपी से कहा कि वह ट्रांसपोर्टरों से सुझाव ले लें। यदि वह सुझाव ऐसे हैं कि जनता को कोई परेशानी नहीं होती है और ट्रांसपोर्टरों को भी राहत मिलती है तो उस पर विचार किया जाए। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने जिस तरह भारी वाहनों की एंट्री बंद की है, वह पूरी तरह सही है। जनता को इससे राहत मिली है और दुघर्टनाओं पर भी रोक लगेगी।

खास बात
भारी वाहनों की नो एंट्री के मामले को लेकर व्यापारी और ट्रांसपोर्टर एसएसपी से मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें