फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार्थी मनुष्य ले रहे हैँ दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
आज का इंसान स्वार्थी हो गया है, अपने स्वार्थ में दूसरों की जान लेने में भी संकोच नहीं करता। कभी-कभी व्यक्ति दूसरों के लिए कहता है कि वह पत्थर समान है। यदि व्यक्ति पत्थर होता तो उसमें भगवान बनने का गुण अवश्य ही विद्यमान होता। यह प्रवचन आचार्य वसुनंदी मुनिराज ने बागपत रोड स्थित वसुनंदी विहार में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दिए।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि एक पत्थर जब तक सड़क पर पड़ा रहता है तब तक बेकार होता है, लेकिन जब वह किसी मूर्तिकार के पास पहुंचता है तो वह उसे काटकर भगवान की मूर्ति बना देता है। गुरु भी उसी मूर्तिकार के समान है, जो उदासीन भक्तों के बुरे कर्मों को प्रवचन और शास्त्र की हथोड़ी से चोट करके दुर्जन से सज्जन बनाते हैं। माता द्वारा देखे गए सोलह स्वप्न का सजीव चित्रण देखकर सभी का मन हर्षित हो उठा। इससे पहले योगेश जैन, बीना जैन ने ध्वजारोहण कर मंच का उद्घाटन किया। इंद्र इंद्राणियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर घट यात्रा निकाली। महानगर में पंचकल्याणक की धूम दिखाई दी। यात्रा मंदिर से विशाल पंडाल में पहुंची। भगवान की माता के रूप में अनीता जैन का समाज द्वारा गोद भराई कार्यक्रम हुआ। सुरेश जैन रितुराज, हंस कुमार, विजय कुमार, प्रमोद जैन, विपिन जैन, अंकुर जैन, मृदुल जैन, रणजीत जैन, दिनेश जैन, प्रिंस जैन, अक्षत जैन, रविंद्र जैन, सुनील जैन प्रवक्ता, राजीव जैन, सुभाष जैन, श्रेयांश जैन, प्रभास जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बातें
- पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य वसुनंदी ने किए प्रवचन
- बैंडबाजे की धुन से गूंजा वसुनंदी विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें