फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भारती क्षेत्रिय समिति पल्लवपुरम का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम में रविवार को सेवा भारती क्षेत्रीय समिति का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महामाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष ह्दय प्रकाश शर्मा और अरुणाचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कमल लोचन अग्रवाल ने किया। समिति के महासचिव डॉ. सीडी त्यागी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह संस्था छह साल से निम्न आय वर्ग के परिवारों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग एवं परामर्श देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। चरक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी निर्मलकांत ने चिकित्सा सेवा पर प्रकाश डाला। कृतिका, ज्योति ने समूह गान प्रस्तुत किया। गुंजन, अनु और खुशी आदि ने हम बेटी हिंदुस्तान की कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें