मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने शनिवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन वर्द्धमान एकेडमी स्कूल के सभागार में किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में 4 विद्यालयों से 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुधेश शर्मा ने बताया कि अतीत की नींव पर ही भविष्य का निर्माण होता है। वरिष्ठ वर्ग में वर्द्धमान एकेडमी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में मोर्डल्स स्कूल की टीम प्रथम रही। विजेता टीमों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवानी शर्मा और प्रतिभा त्यागी का योगदान रहा। प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में अंशुल गोयल रहे। क्षेत्रीय सचिव प्रमोद गर्ग ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता पांच स्तरों में आयोजित कराई जाती है। कार्यक्रम में प्रतिभा त्यागी, शिवानी शर्मा, अध्यक्ष दीप्ति सिंह, शाखा संरक्षक लोकेश कुमार सहित वर्द्धमान एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा व शिक्षिका श्वेता सक्सैना उपस्थित रहीं।