सरधना। रोटरी क्लब की तरफ से आचार्य सौरभ सागर महाराज साहेब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान श
सरधना। रोटरी क्लब की तरफ से आचार्य सौरभ सागर महाराज साहेब के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पांडुकशिला रोड स्थित विद्योदय निलय भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने फीता काटकर किया। क्लब सदस्यों ने उनका पटका पहनाकर और पुष्पमाला अर्पित कर स्वागत किया। संगीत सोम ने रोटरी क्लब के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से क्लब ने सरधना नगरवासियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, पूर्व चेयरमैन असद गालिब, अमित जैन, ऐनुद्दीन शाह, राजीव जैन, सागर जैन, अंबुज प्रकाश, मंगू प्रधान, अमित चौधरी, पिंकी सोम, शालिनी सैनी आदि उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया।
सरधना। रोटरी क्लब की तरफ से आचार्य सौरभ सागर महाराज साहेब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान श
सरधना। रोटरी क्लब की तरफ से आचार्य सौरभ सागर महाराज साहेब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान श