फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडिकल कॉलेज के 16 चिकित्सा-शिक्षक पदोन्नत, यासमीन उस्मानी को कोरोना योद्धा सम्मान 

Fri, 31 Dec 2021 10:35 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. लोकेश कुमार सिंह, डॉ. स्वेता और डॉ. अंतिमा गुप्ता शामिल हैं। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी पदोन्नत चिकित्सा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विशिष्टता में कार्यरत 16 चिकित्सा शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। मेडिकल के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पाण्डेय ने बताया कि 11 चिकित्सा शिक्षक सह आचार्य से आचार्य पद पर पदोन्नत किए गए हैं, जिनमें डॉ. योगिता सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. योगेश कुमार माणिक, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संतोष मितल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. गुलजारी लाल निगम और डॉ. अरुणा वर्मा हैं। 

विज्ञापन


साथ ही 5 चिकित्सा शिक्षक सहायक आचार्य से सह आचार्य पद पर पदोन्नत किए गए हैं। इनमें डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. लोकेश कुमार सिंह, डॉ. स्वेता और डॉ. अंतिमा गुप्ता शामिल हैं। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी पदोन्नत चिकित्सा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. यासमीन उस्मानी को कोरोना योद्धा सम्मान  
एलएलआरएम मेडिकल कालेज से सम्बद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. यासमीन उस्मानी को बीजेपी महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें