जल निगम यांत्रिक विभाग डालता है क्लोरीन
महानगर में संचालित ट्यूबवेल और पानी की टंकियों पर जल निगम यांत्रिक विभाग ने स्काडा लगवाए हुए हैं। पानी में क्लोरीन डालने की जिम्मेदारी भी विभाग की ही है। जलनिगम भले ही पानी में क्लोरीन डालने की बात कर रहा हो, लेकिन पानी की टंकी साफ न होने से पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रदूषित पानी सेहत के लिए खतरनाक
प्रदूषित पानी पीने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। पानी में क्रोमियम, आर्सेनिक, लेड, कैडमियम आदि की अधिकता से कैंसर, लकवा और हृदय रोग होने के साथ ही गुर्दा और लिवर भी खराब हो सकते हैं।
फिजीशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से गैस, कब्ज, पीलिया, अपच और लिवर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। फिजीशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि ये बीमारियां छोटे-छोटे जीवाणुओं के कारण होती हैं, जो गंदे पानी के साथ शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: बहन से अवैध संबंधों के विरोध में हुई थी किशोर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कटा सिर किया बरामद, दो गिरफ्तार
15 दिन में साफ कराई जाएंगी टंकी
ठेकेदारों को पानी की टंकियों की सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं। जिन टंकियों का संचालन नगर निगम कर रहा है, उनकी सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 15 दिन में सभी टंकियों को साफ कराया जाएगा। - कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जल, नगर निगम
ये बोले लोग
टंकी का पानी पी तो रहे हैं लेकिन आए दिन पेट की समस्या रहती है। निगम को पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। - राजबाला, जवाहर नगर रोहटा रोड
टंकी का पीने से ही हम बीमारी की चपेट में हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पेट रोग और त्वचा रोग का मुख्य कारण खराब पानी बताया है। - नीरज सिंहल, चंद्रलोक कालोनी
पानी लाइन से पानी गंदा आ रहा है। छह माह से परेशान हैं। कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। - प्रिया, चंद्रलोक कॉलोनी