फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहर हत्याकांड में बना पपीत का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहर हत्याकांड में बना पपीत का रिमांड
विज्ञापन

बद्दो की फरारी में बुधवार को पकड़ा गया था पपीत
मेरठ। बदन सिंह उर्फ बद्दो को पेशी पर लाने के दौरान पुलिस हिरासत से फरार कराने के मामले में आरोपी पपीत बढ़ला को स्पेशल सीजेएम के न्यायालय से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। वहीं मेहर चंद हत्याकांड में भी पपीत का न्यायिक वारंट बनाया गया है।
विज्ञापन

28 मार्च 2019 को होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फरार कराने में पपीत बढ़ला मुख्य आरोपी माना गया था। इस मामले में आरोपी पपीत बढ़ला को थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बताया यह भी गया था कि पपीत को एसटीएफ ने नोएडा के एक मॉल से पकड़ा था। आरोपी पपीत को बृहस्पतिवार दोपहर स्पेशल सीजेएम विकास कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से बदन सिंह बद्दो को फरार कराने के मामले में पूर्व में अन्य आरोपियों पर लगाई गई धाराओं में न्यायिक वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया। इसके बाद पपीत को सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण एसीजेएम-7 कंवलदीप की अदालत में पेश किया गया। जहां पर थाना परतापुर के मेहर चंद हत्याकांड में भी न्यायिक वारंट बनाया गया। पपीत की स्पेशल सीजेएम की अदालत में फरारी के आरोपों में अदालत ने जमानत अर्जी को गंभीर आरोप पाते हुए खारिज कर दिया। इस मामले में पूर्व में जेल गए आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें