फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में बह रही है विकास की गंगा : संगीत सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में बह रही है विकास की गंगा : संगीत सोम
विज्ञापन

दौराला। सरधना विधानसभा क्षेत्र विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को पांच एंबुलेंस दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। आधुनिक एंबुलेंस अब आपके द्वार जाकर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे सरकार द्वारा बिजली मुहैया कराई जा रही है। क्षेत्र में जो सड़क टूटी हुई हैं। उन्हें स्वीकृत करा दी गई है। जल्द ही उन सड़कों पर भी कार्य होगा।
विज्ञापन

दौराला में प्रधान अरविंद गुप्ता के आवास पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। विकास को गति मिली है। सरधना क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। सरधना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया जा रहा है। जनपद में अधिकारियों को सरधना क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए निर्देशित कर रखा है। विधायक ने बताया कि अब वह लावड़, दौराला और फलावदा में भी नियमित रूप से समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। विधायक का प्रधान अरविंद गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान पीयूष गुप्ता, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, शोभित गुप्ता, रजत गुप्ता, संजय गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रदीप प्रधान चिंदौड़ी, गौरव प्रधान शाहपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें