फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णांक व समीर रिजवी ने मैदान पर बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णांक और समीर ने मैदान पर बहाया पसीना
विज्ञापन

मेरठ। इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 भारतीय टीम में चयन के बाद पूर्णांक त्यागी और समीर रिजवी ने सोमवार को मैदान पर जमकर पसीना बहाया। भामाशाह पार्क में पूर्णांक त्यागी ने गेंदबाजी का अभ्यास किया तो दायें हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी ने गांधीबाग मैदान पर अभ्यास किया।
21 जुलाई से इंग्लैंड में अंडर-19 टीम की त्रिकोणीय शृंखला होनी है। चयन के अगले दिन मेरठ के होनहार खिलाड़ी मैदान पर उतर गये। सोमदत्त विहार निवासी दायें हाथ के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी ने भामाशाह पार्क में करीब दो घंटे तक पसीना बहाया। पूर्णांक ने बताया लगातार मेहनत जारी रखना ही सफलता का मूल मंत्र है। वह आलराउंडर बनकर टीम को मजबूती देना चाहते हैं। वहीं गांधीबाग मैदान पर दायें हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी ने मेहनत की। कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि समीर का पूरा फोकस इंग्लैंड में होने वाली शृंखला पर है। इंग्लैंड दौरे से पहले बंगलुरु में आयोजित कैंप में समीर और अन्य तीनों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियम के कप्तान बनने से खुशी
परीक्षितगढ़ के युवा खिलाड़ी प्रियम गर्ग को अंडर 19 का कप्तान चुने जाने से नगर व देहात में खुशी की लहर है। सामाजिक संस्था अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने कहा कि यह परीक्षितगढ़ के लिए गौरव की बात है। सिमिति प्रियम गर्ग के परीक्षितगढ़ पहुंचने पर उसका सम्मान करेगी। समिति के पदाधिकारियों ने प्रियम गर्ग सहित पूर्णांक त्यागी, समीर रिजवी को भी बधाई दी। समाजसेवी गुल्लु प्रधान ने कहा कि प्रियम होनहार युवा है। उसने नगर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर छिद्द सिंह त्यागी, नरेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र गुर्जर, नंदकिशोर, पप्पू, पूनम रूहेला, सानिया अब्बासी, काजल रस्तौगी, शिवानी, सहला, ज्योति, मोनिका, प्राची, पलक, मीनू, पूजा नागर, फातिमा, चेतना, आदित्य गुर्जर ने खुशी जाहिर कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें