फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती में बाउंसर की हत्या में खाली हाथ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभारती में बाउंसर की हत्या में खाली हाथ पुलिस
विज्ञापन

जानी/मेरठ। सुभारती यूनिवर्सिटी में रविवार रात हुई बाउंसर की हत्या के मामले में दो लोगों को नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। लेकिन नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसएसपी नितिन तिवारी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जानी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई है।
गांव बहादरपुर परतापुर निवासी मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र सिंह सुभारती यूनीवर्सिटी में बाउंसर था। रविवार रात को उसकी मेन गेट पर ड्यूटी पर थी। इसी दौरान काले रंग की एसेंट कार मेन गेट पर पहुंची। मनोज ने कार पास न होने पर एंट्री नहीं दी तो कार सवार युवकों की उससे झड़प हो गई। इस दौरान कार सवार युवकों ने पहले मनोज को पीटा इस दौरान मौके पर अन्य सुरक्षाकर्मी आ गये तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। गोली लगने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी हमलावरों ने मनोज को दो गोलियां और मारीं। वहां तैनात दूसरे बाउंसर कृष्णवीर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों पर भी आरोपियों ने गोली चला दी। जिसमें कृष्णवीर सिंह घायल हो गया। इंस्पेक्टर जानी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मनोज के भाई नीरज नागर की तहरीर पर सूरज स्टूडेंट सुभारती फाइन आर्ट और मोहित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में पांच छह अज्ञात युवकों को भी नामजद करवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तरी के लिये दो टीमें बनाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार दोनों आरोपियों पर रात में 25-25 हजार का इनाम भी घोषित करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

.32 बोर की पिस्टल से मारी गई गोली
इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा ने बताया कि हत्यारोपियों ने . 32 बोर की पिस्टल से गोली बरसाई थी। बाउंसर मनोज नागर को तीन गोली लगी मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली जहां सिर में लगी पाई गई। वहीं दो गोली पेट में ही लगीं थी। वहीं दोनों घायलों की भी हालत में सुधार बताया गया है।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मनोज यादव का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। इस दौरान पुलिस भी गांव में तैनात थी। वहीं परिजनों ने सीओ सरधना और इंस्पेक्टर जानी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सीसी टीवी फुटेज भी खंगाली
जानी पुलिस ने सुभारती यूनिवर्सिटी की सीसी टीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस का कहना है कि कैमरे में कार सवार युवक कैद हुए हुए हैं। कार से उतरकर मारपीट के बाद गोली मारी थी। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें