पुलिस ने लापता किशोरी को प्रेमी संग पकड़ा
बहसूमा। पुलिस ने एक सप्ताह बाद लापता किशोरी को हरिद्वार से प्रेमी संग बरामद कर लिया है। किशोरी प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी है। किशोरी के पिता ने सैफपुर फिरोजपुर निवासी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि फरार हुई किशोरी को पुलिस ने रूड़की हरिद्वार से दो दिन पूर्व बरामद कर लिया है। किशोरी ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कराने से इनकार कर दिया था तथा अपने आप को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। शुक्रवार को दोबारा सीएमओ के यहां उम्र प्रमाणित करने के लिए भेजा है। वहीं इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।