फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मचा हाहाकार
विज्ञापन

- पीवीवीएनएल के संविदा लाइन स्टाफ को कई महीने से नहीं मिला वेतन
- शहर और गांव के सभी बिजलीघरों पर कार्य बहिष्कार शुरू, आज मुख्य अभियंता आफिस पर होगा धरना

मेरठ। पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज पीवीवीएनएल संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर और गांव के बिजलीघरों पर तैनात सभी संविदाकर्मी मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्य बहिष्कार के चलते बिजली के फाल्ट अटैंड नहीं हो पा रहे हैं। फाल्ट ठीक नहीं होेने से बिना बिजली के पूरे दिन हाहाकार मचा रहा। संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा वे काम पर नहीं लौटेंगे।
स्टाफ की कमी होनेे के चलते पीवीवीएनएल के बिजलीघरों पर संविदा का लाइन स्टाफ रखा गया है। आउटसोर्स के माध्यम से ठेके पर रखे गए इस स्टाफ को कार्यदायी फर्म वेतन देती है। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को दिसंबर और कुछ कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की हालत खराब हैं। स्टाफ में काफी कर्मचारी मुस्लिम समाज से हैं। अगले महीने ईद आ रही है। बिना वेतन के कर्मचारी त्यौहार कैसे मनाएंगे। संगठन ने इस संबंध में कंपनी के एमडी के नाम वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार का ज्ञापन भेज दिया है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम से अधिकतर बिजलीघरों पर हड़ताल शुरू हो गई है। बुधवार को शहर से लेकर गांव तक के सभी बिजलीघरों का स्टाफ विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी सूचना सभी कर्मचारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

ठीक नहीं हो सके फाल्ट, मचा हाहाकार
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर मंगलवार से ही दिखाई देने लगा। करीब एक दर्जन बिजलीघर क्षेत्रों में हुए फाल्ट ठीक नहीं हो सके। विभाग के पास सुरक्षित रखे गए स्टाफ को फाल्ट अटैंड करने में घंटों लगे। बिना बिजली के लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, टाउन हाल, लेडीज पार्क, शारदा रोड, माधवपुरम, जागृति विहार, मेडिकल, काजीपुर, टीपीनगर आदि बिजलीघर क्षेत्र में बिजली कट से लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

------------------------------------
जल्द करेंगे समस्या का समाधान
चुनाव की आचार संहिता लगी होने के चलते कार्यदायी संस्थाओं के टेंडर नहीं हो सके थे। तीन महीने के लिए पुरानी फर्मों का ही अनुबंध बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मामला संज्ञान में आया है। बुधवार को इस मामले का समाधान कराया जाएगा। - संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें