फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 80 सीटों के लिए 1554 छात्र हुए शामिल

विज्ञापन
सरधना। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासाना में नवोदय प्रवेश परीक्षा देकर निकलते छात्र 
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 772 अनुपस्थित रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली परीक्षा में कुल 1554 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 772 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, किसान इंटर कॉलेज गोटका और श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना सहित अन्य केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि प्रशासन और शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन ढंग से कराई गई। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना में कक्षा छह की कुल 80 सीटों के लिए 2326 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1554 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 772 अनुपस्थित रहे। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर काॅलेज रासना में कुल पंजीकृत बच्चे 119 में से 83 बच्चे उपस्थित रहे, 36 बच्चे अनुपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, मुकुल सिंह, विपिन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें