डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राएं। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। दिल्ली की डाॅ. करणी सिंह रेंज में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में छात्रा वसुंधरा गोदारा व नव्या यादव ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर इंडियन टीम के लिए क्वालिफाई कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी। विद्यालय के डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, कोच आभाष चौधरी ने छात्राओं को बधाई दी।