किराए के बंगले से बेहतर है अपना दो गज का आशियाना
सरधना। सहारनपुर के मां शाकुंभरी के दरबार से शेरसिंह राणा के नेतृत्व में 16 सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रवादी समान पदयात्रा बृहस्पतिवार को ठाकुर चौबीसी में पहुंची। ठाकुर चौबीसी में पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजूपत उत्थान सभा ने भी राष्ट्रवादी समान पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। चौबीसी में रार्धना से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ और सलावा पहुंचकर रात्रि विश्राम किया गया।
राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि देश की केंद्र सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के एसीएसटी-एक्ट के आदेश को अध्यादेश के जरिए और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज केंद्र व प्रदेश सरकार से खफा हैं। देश में कहीं न कहीं सवर्णों को लगा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के कारण सवर्ण समाज का उत्पीड़न कर रही हैं। ठॉ. शेरसिंह राणा ने 16 सितंबर से 16 दिसंबर तीन महीने देश में जनजागरण अभियान चलाने का बीड़ा उठाया हैं। शेरसिंह राणा राष्ट्रवादी समान पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए बृहस्पतिवार को ठाकुर चौबीसी में पहुंचे। सबसे पहले वह रार्धना पहुंचे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप चौहान, जिलाध्यक्ष विशाल सोम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठॉ. लाखन सिंह, पूर्व प्रधान रार्धना बबलू, अभिनेश सोम समेत चौबीसी के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शेरसिंह राणा ने कहा कि आज सवर्ण समाज विकास में काफी पिछड़ चुका है। दूसरे के नेतृत्व में काम करने की जगह खुद का नेतृत्व तैयार करें, जिससे दूसरे तुम्हारे नेतृत्व में काम करें। उन्होंने कहावतें कहते हुए कहा कि किराए के बंगले से बेहतर है अपना दो गज का आशियाना। इस दौरान अजय सोम, गोपाल, नरेंद्र, अर्जुन, सुधीर, अभिनेश, संदीप, राहुल, डैनी आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
राजपूत उत्थान सभा ने किया राष्ट्रवादी समान पदयात्रा का स्वागत
े