फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को लड़ाने वाले नेताओं को है कुर्सी जाने का डर

Fri, 28 Sep 2018 02:50 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर ही अप्रत्यक्ष रुप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता की दुर्गति का कारण नेता हैं और इन्हीं नेताओं को अब कुर्सी जाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

 दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ एक-एक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। जिसमें पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जनता को धर्म और जातियों में बांटकर नेताओं ने उनकी दुर्गति कर दी है। प्रदेश में 6743 जातियां हैं। इन जातियों को अपने वजूद के लिए संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक मात्र भारतीय समाज पार्टी ही ऐसी है जो सरकार में रहने के बावजूद संघर्ष कर रही है। राजभर ने कहा कि अत्याचार और अनाचार न सहन किया जाएगा और न करने दिया जाएगा। नेता आज विकास का काम नहीं कर रहे, बल्कि हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। अब ऐसे नेताओं की कुर्सी खतरे में आ गयी है। राजभर ने बताया कि 27 अक्तूबर को लखनऊ चलो का नारा दिया है, जिसमें रमाबाई मैदान में क्रांतिकारी संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब बुखार की दवाई बन सकती है तो शिक्षा की दवाई क्यों नहीं बन सकती है। सरकारी स्कूलों को क्यों बदनाम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें