भाजपा की बैठक में लोकसभा चुनाव की चर्चा
मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बृहस्पतिवार को सैनी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 के संबंध में योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मामचंद सैनी को ओबीसी का जिला मोर्चा का जिला मंत्री तथा कंवरपाल भाटी को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव 2019 के संबंध में विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों तथा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता कांति प्रसाद सैनी तथा संचालन श्याम लाल गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि बोबीपाल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रुपेशपाल मंडलउपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कार्यकारिणी सदस्य, अश्विनी कांबोज, मनोज कश्यप, राजीव कुमार रस्तोगी, राजू सैनी, बबलू सैनी, हरपाल सैनी, प्रवीण जैन, सुदेश सैनी, जितेंद्र सैनी आदि थे।
बाढ़ पीड़ितों की राहत का डीडी उपजिलाधिकारी को सौंपा
मवाना। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलिमीन द्वारा 29 हजार छह सौ रुपये डीडी उपजिलाधिकारी को सौंपा। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलिमीन के कार्यकर्ताओं ने केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र कर 29 हजार छह सौ रुपये का डीडी तहसील पहुंच उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव केरला सीएम के नाम सौंपा। डीडी सौंपने वालों में शादाब, विनोद जाटव, शादाब चौधरी, कु. आफरीदी, समीर खान, शाहबाज खान, सोनू, फराज, अरबाज खान, जानशेर आदि थे।