पूर्व चेयरमैन ने किया अहवर रिजवी का स्वागत
- नेशनल-इंटरनेशनल 32 मेडल प्राप्त कर चुके है अहवर रिजवी
फलावदा। कस्बे में मरहूम पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर निशानेबाजी में कोरिया में पदक जीतने पर अहवर रिजवी को चेयरमैन ने स्मृति चिन्ह तथा रिहानुद्दीन ने 11 हजार का चेक भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर दक्षिण कोरिया में संपन्न हुई। विश्व चैंपियनशिप में डबल ट्रैप जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले ग्राम महल निवासी अहवर रिजवी को सम्मानित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैयद रिहानुद्दीन ने अहवर रिजवी की कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए फूल मालाओं से स्वागत करते हुए 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। अहवर रिजवी ने बताया उसे बचपन से ही शूटिंग में रुचि थी। 12 साल की उम्र में गोल्ड तथा सिल्वर पदक जीते थे। जर्मन, कुवैत, इटली, रशिया, कोरिया आदि में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल इंटरनेशनल करीब 32 मेडल प्राप्त कर चुके हैं। वह अब एशिया चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे है। पूर्व चेयरमैन सैयद अलीमुद्दीन, पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन, पूर्व चेयरमैन शफीक मिर्जा, शाही अब्बास, सभासद अकरम दयाचंद, सलीम, अशोक भारती आदि ने अहवर रिजवी का स्वागत फूल मालाओं से किया। आसिफ, आरिफ, रिजवी, अनामी लावड़ आदि लोग उपस्थित थे
उधर पूर्व चेयरमैन आयशा खातून के आवास पर अहवर रिजवी का स्वागत किया गया। उसके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए चेयरमैन पुत्र सैयद ईसा ने कहा अहवर रिजवी ने कम उम्र में इतनी बुलंदी को छू लिया है आगे भी ऐसा ही अच्छा प्रदर्शन करते रहें। ऐसा मौका मेहनत और लगन शीलता से लोगों को ही प्राप्त होता है। उबेदुल गनी, शमीम रिजवी, नया मिर्जा, शफीक रिजवी, अल्लू कुरैशी, आशु कुरैशी आदि उपस्थित थे।