बारिश से फीकी पड़ी शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी की रौनक
मवाना। तहसील रोड पर चल रही शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में बुधवार देर रात बारिश के कारण रौनक फीकी रही। दूर दराज से आए ग्रामीणों को बारिश के कारण वापस लौटना पड़ा। तहसील रोड पर 16 अगस्त से शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी में दूर दराज से दुकानदारों ने खेल खिलौने, घरेलू सामान, झूले, सर्कस, काला जादू, मौत का कुआं आदि लगा रखे है। बुधवार देर रात अचानक तेज बारिश व आंधी आने से मेले में आए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मैदान में कीचड़ भर जाने के कारण ग्रामीण वापस लौट गए। जिस कारण दूर दराज से आए दुकानदारों को मायूसी हाथ लगी। समिति के डॉ. असलम, यूसुफ कुरैशी ने बताया कि ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए समिति द्वारा लगातार कार्यक्रम कराए जा रहे है।
17 सितंबर से संचालित होगी कक्षाएं
मवाना। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की तैयारी के लिए मार्गदर्शी कक्षाओं के संचालन के लिए पात्र डीएलडी एवं बीएड अभ्यर्थियों के लिए डायट एवं समस्त निजी बीटीसी/डीएलडी संस्थानों मे नि:शुल्क कक्षाएं संचालित की जाएगी। डायट प्राचार्य श्रवण कुमार ने बताया कि 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे तथा यह कक्षाएं 17 सितंबर से न्यूनतम एक माह की अवधि तक संचालित की जाएंगी। कक्षाएं प्रतिदिन एक घंटा प्राथमिक स्तर व एक घंटा उच्च प्राथमिक स्तर पर संचालित की जाएंगी। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्र, फोटो, आईडी लानी अनिवार्य होगी।
े