फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के पास कूड़ा पड़ा होने से बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित मदरसे के समीप कूड़ा पड़ा होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आसपास जलभराव से पनपे मच्छरों से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में पूर्व विधायक के कांटे के पास मदरसा स्थित है। इसमें सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। मदरसे के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोग कूड़ा डाल देते हैं। जिस कारण उठती बदबू से पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, राहगीरों को भी बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस बाबत चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया का कहना है कि मामले की जांच कराकर कूड़ा हटवाया जाएगा। वहीं, कूड़ा डालने वालों को चेतावनी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें