फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल ने एक लाख लीटर का एथनॉल प्लांट बनाने के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। किसानों को गन्ने का समय से भुगतान करने के लिए शुगर मिलों ने एथेनॉल के प्लांट लगाने के केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट को भुनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मवाना शुगर मिल के साथ-साथ 150 शुगर मिलों ने आवेदन कर दिए हैं। मंजूरी मिलते ही एथेनॉल के प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देश में एथेनॉल अभी तक विदेशों से मंगाया जाता है। जिस कारण डीजल एवं पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि रोकने एवं किसानों का गन्ने का भुगतान समय से हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने शुगर मिलों को एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए पांच हजार करोड़ का लोन देने की घोषणा की थी। लगातार शुगर मिलें घाटे का रोना रो रही हैं। जिस कारण किसानों का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। किसानों द्वारा लगातार धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अगले पेराई सत्र में इस तरह की समस्याएं उत्पन्न न हो इसके लिए शुगर मिलों ने केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट को भुनाने की कवायद शुरू कर दी है। मवाना शुगर मिल ने लगभग एक लाख लीटर क्षमता वाला एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। अब एक टीम जगह का सर्वे करेंगी और शुगर मिलों के मालिकों से बातचीत की जायेगी। इसके बाद मिलों द्वारा प्रस्तावित क्षमता वाले प्लांट लगाने के मुताबिक उनको ब्याज पर लोन दिया जाएगा। मवाना शुगर मिल को एक लाख लीटर का प्लांट लगाने के लिए लगभग 400 करोड़ का लोन मिलने की उम्मीद है। शुगर मिल के इस कदम के बाद क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्लांट शुरू होने के बाद एथेनॉल से आने वाले रुपये से मिल समय से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर सकेगी।
150 मिलों ने किया आवेदन
केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट को मवाना शुगर मिल के साथ-साथ लगभग 150 मिलें भुनाने की तैयारी में हैं। एथेनॉल का प्लांट लगाने के लिए 150 शुगर मिलों ने लोन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर में पेराई सत्र शुरू होने की संभावना
मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 2018-19 शुरू करने के लिए मशीनों की मरम्मत की जा रही है। शुगर मिल के उप महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने की कगार पर है। 25 अक्तूबर तक मिल का पेराई सत्र शुभारंभ होने की संभावना है।
चीनी मिल ने किया 31.35 करोड़ का भुगतान
मवाना शुगर मिल ने शुक्रवार को किसानों के 10 मार्च तक 31.35 करोड़ रुपये का भुगतान समिति को कर दिया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद कुमार व विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि जल्द ही किसानों के खाते में भुगतान भेज दिया जाएगा। संतरपाल सिंह, शाहनवाज खान, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एथेनॉल प्लांट के लिए आवेदन किया है। सर्वे एवं मिल मालिक से बात होने के बाद लोन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इस प्लांट के लगने से रोजगार के अवसर खुलेंगे साथ ही किसानों का समय से भुगतान होगा।-अभिषेक श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक मवाना शुगर मिल
विज्ञापन

मुख्य बातें
केंद्र सरकार शुगर मिलों को एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए पांच हजार करोड़ का कर्ज देगी
150 चीनी मिलों ने प्लांट लगाने के लिए किया आवेदन
मवाना शुगर मिल ने 31.35 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समिति को भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें